damnlyrics.com

JISE PIKE SARI DUNIYA

*जिसे पीके सारी दुनियाँ,तेरे दर पै झूमती है।*

*मुझे यह बतादे आका, वह सराब कौनसी है।।*

*जिसे पीके सारी दुनिया...*

*~तेरी बन्दगी की लज्जत, कोई मेरे दिल से पूछे।*

*तुझे याद करके रोना, यही मेरी बन्दगी है।।*

*जिसे पीके सारी दुनिया...*

*~मेरी हर नज़र मुहब्बत,तेरी हर नज़र कयामत।*

*मैं खाक ए - जिन्दगी हूँ, तूँ बहार-ए जिन्दगी है।।*

*जिसे पीके सारी दुनिया...*

*~तेरी याद मेरी उलफत,तेरा गम मेरी मुसर्रत।*

*तुझे कैसे भूल जाउँ,तूँ हबीब - ए जिन्दगी है।।*

*जिसे पीके सारी दुनिया...*

*~न हरम से कोई निस्बत, न बुतों से दोस्ती है।*

*तेरे दर पै सर झुकाना, यहीं मेरी बन्दगी है।।*

*जिसे पीके सारी दुनिया...*

*~जरा चिलमने उठा दो, गम -ए आशिकी का सदका।*

*इन्हीं चिलमनों में पिन्हा, मेरा राज़-ए जिन्दगी है।।*

*जिसे पीके सारी दुनिया...*

*~तेरा अहतराम शायद, कहीं मुझसे खो न जाये।*

*अभी सामने न आना, अभी दौर-ए बेखुदी है।।*

*जिसे पीके सारी दुनिया...*

*~मेरी बेखुदी सलामत, यह जुनूँ भी है इबादत।*

*जहाँ सर झुके न उठे, यह नमाज़ें - ए आशिकी है।।*

*जिसे पीके सारी दुनियाँ,तेरे दर पै झूमती है।*

*मुझे यह बतादे आका, वह सराब कौनसी है।।*

Lyrics Submitted by Vikas Dalela

Enjoy the lyrics !!!