damnlyrics.com

Sneh Pyar Ki Tujhse Baba

स्नेह प्यार की तुझसे बाबा बाँधी है जीवन डोर , बाँधी है जीवन डोर ।

दिल मेरा लगा ही रहता हर पल तेरी ओर, हर पल तेरी ओर ।।

स्नेह प्यार की तुझसे बाबा बाँधी है जीवन डोर , बाँधी है जीवन डोर ।

नैनो के दर्पण मैं बाबा तुझको सदा ही देखूं , तुझको सदा ही देखूं ।

क्या से क्या बनाते हो हर पल यहीं मैं सोचूँ , हर पल यहीं मैं सोचूँ ।।

मन आँगन मैं अब तो बाबा, मन आँगन मैं अब तो बाबा ।

खुशियों के नाचे मोर, खुशियों के नाचे मोर ।।

स्नेह प्यार की तुझसे बाबा बाँधी है जीवन डोर , बाँधी है जीवन डोर ।

तुमने ही चमकाया बाबा तक़दीर का ये सितारा ।

नाज करूँ मैं भाग्य पर अपने पाके तेरा सहारा, पाके तेरा सहारा ।।

तेरी निगाहों मैं हमने देखीं, तेरी निगाहों मैं हमने देखीं ।

स्वर्णिम युग की भोर, स्वर्णिम युग की भोर ।।

स्नेह प्यार की तुझसे बाबा बाँधी है जीवन डोर , बाँधी है जीवन डोर ।

तेरी एक नजर मैं हम तो जन्मो का सुख पायेँ ।

तेरी ही महिमा के बाबा गीत सदा हम गायें ।।

पाके अनोखा प्यार तेरा हम, हो गयें भाव विभोर ।

स्नेह प्यार की तुझसे बाबा बाँधी है जीवन डोर , बाँधी है जीवन डोर ।

Lyrics Submitted by Manoj Kumar

Enjoy the lyrics !!!